कंगना के डायरेक्टर बनने के बाद 130 करोड़ रुपए हुआ फिल्म का बजट

बॉलीवुड डेस्क. मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का बजट बढ़ता ही जा रहा है। जो हिस्से रीशूट होने हैं, उन पर होने वाले खर्च के बारे में फिल्म से जुड़े लोग बता रहे हैं। उनके मुताबिक कंगना के डायरेक्शन के चक्कर में फिल्म पर 10 करोड़ रुपए का भार पड़ गया है। इस तरह फिल्म की मेकिंग पर अब कुल खर्च 130 करोड़ हो गया है। कंगना ने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए फीस ली है। साथ ही 10 करोड़ रुपए फिल्म की वीएफएक्स पर खर्च हो रहे हैं। रीशूटिंग कर्जत के एनडी स्टूडियो में शुरू हो चुकी है। फिल्म के ज्यादातर कलाकारों को फिर से बुलाया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NvEJ1U
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post