
टीवी डेस्क. पॉपुलर और वर्सेटाइल एक्टर मकरंद देशपाण्डे 20 साल बाद स्माल स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर को टीवी पर आखिरी बार सैलाब में देखा गया था। वे बेताल पचीसी में बेताल का किरदार निभाने जा रहे हैं। पेनिनसुला पिक्चर प्रोडक्शन फैंटसी कहानी विक्रम बेताल लेकर आ रहे हैं जिसमें मकरंद को बेताल के रोल लिए अप्रोच किया गया है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए 52 साल के एक्टर मकरंद देशपाण्डे ने बताया कि मैं अभी शहर में नहीं हूं और अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। हां मुझे ऑफर मिला है। लेकिन एक प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले कई चीजों के बारे में डिस्कस करना पड़ता है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं या नहीं ये अगस्त के पहले वीक में पता चलेगा। अगर ऐसा होता है तो देशपाण्डे टेलिविजन पर लंबे समय के बाद वापसी करेंगे। वे 1998 में आखिरी बार दिखाई दिए थे। टीवी जर्नी के बारे में वे बताते हैं कि मुझे टीआरपी का गेम समझ में नहीं आता है। 20 साल पहले ऐसा नहीं था। अगर आपके शो को कोई नहीं देख रहा तो इसका मतलब ये नहीं है कि शो अच्छा नहीं है। पहले टीवी अपनी बात को ऑडियंस तक...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mu7DLp