
बॉलीवुड डेस्क. पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी मंगेतर सिंगर और मॉडल हैली बाल्डविन को गुरुवार को न्यूयाॅर्क मैरिज लाइसेंस कोर्टहाउस के बाहर देखा गया। वेबसाइट टीएमजेड की खबर के मुताबिक दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है, हालांकि यह कन्फर्म नहीं है। क्योंकि जस्टिन और हैली ने अगले साल शादी करने का प्लान बनाया था। इमोशनल थे जस्टिन : कोर्टहाउस में मौजूद लोगों ने बताया कि जस्टिन काफी इमोशनल थे और वे रोते हुए हैली से कह रहे थे- मैं तुमसे शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। कुछ लोगों ने बताया कि जस्टिन ने कोर्ट के एक जज को शुक्रिया कहा था। देश से बाहर हो सकती है शादी : कोर्ट में मौजूद लोगों ने दोनों को देश से बाहर जाने की बात कहते हुए सुना है। जस्टिन के करीबियों के अनुसार वे वेडिंग प्लानर हायर कर चुके हैं। जो वेडिंंग वेन्यू पर काम कर रहा है। हो सकता है कि दाेनों यूएस से बाहर शादी करेंगे। गुपचुप की थी सगाई भी : जस्टिन और हैली ने बहामास में छुट्टियां बिताने के दौरान 7 जुलाई को चुपचाप सगाई भी कर ली थी। जिस रेस्त्रां में दोनों सगाई की, वहां...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N8HkQ9