
टीवी डेस्क.'भाभीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन के सीरियल छोड़ने की ख़बरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि वे मार्च में ही प्रोडक्शन में पेपर सबमिट कर चुकी हैं। वे छह महीने यानी अगस्त तक नोटिस पीरियड सर्व कर रही हैं। शो छोड़ने को लेकर एक अफवाह यह भी थी कि सौम्या ‘बिग बॉस’ का आगामी सीजन ज्वाइन करने वाली हैं, वहीं कुछ का कहना है कि था कि वे प्रेग्नेंट हैं। इन सबके बीच सौम्या ने खुद सफाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आप सबके कंसर्न के लिए शुक्रिया, मैं लिवर इन्फेक्शन की वजह से एक हफ्ते की छुट्टी पर थी, पिछले तीन दिनों से मैं वापस 'भाभीजी घर हैं' की शूटिंग कर रही हूं।' शो के राइटर मनोज संतोषी का कहना है- ‘नहीं, यह गलत न्यूज है। उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए छोटा-सा ब्रेक लिया था। कुछ दिन पहले शुभांगी अत्रे के बारे में खबर उड़ी थी कि वे शो छोड़ने वाली हैं। अब सौम्या के बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। पता नहीं कौन ऐसी खबरें उड़ाता है। ऐसा कुछ भी नहीं है, जब तक सीरियल है, तब तक सौम्या टंडन है।’ इन दिनों ‘भाभी जी घर पर हैं’ की प्रोड्यूसर विनायफर कोहली...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NbGYZ9