मैं कुछ महीनों में मर सकता हूं, जिंदगी मुझे बहुत मौका दे रही है - कैंसर से जूझ रहे इरफान खान बोले

बॉलीवुड डेस्क. लंदन में न्यूराेएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करा रहे इरफान खान की सेहत में सुधार हो रहा है। हाल ही में इरफान ने एसोसिएटेड प्रेस को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'पजल' के बारे में भी बात की, जो लॉस एंजिल्स सहित 11 शहरों में रिलीज हो रही है।   कीमो के तीन सेशन हुए पूरे : इरफान ने बताया - "कीमो के कुल छह सेशन में से चौथा सेशन कम्पलीट हुआ है। छह सेशन पूरे होने के बाद फिर से हमें कैंसर स्कैन करने की जरूरत होगी। हालांकि तीसरे सेशन के बाद स्कैन का रिजल्ट पॉजीटिव आया। लेकिन फिर भी हमें छठे सेशन का रिजल्ट देखना हाेगा। उसके बाद पता हम देखेंगे कि यह रिजल्ट मुझे कहां ले जाता है।"   किसी भी इंसान के जीवन की कोई गांरटी नहीं है। मेरा दिमाग हमेशा मुझसे कहता है कि- मुझे यह बीमारी है और मैं कुछ महीनों में, एक या दो साल में मर सकता हूं।" या फिर में अपने दिमाग से की गई इस बातचीत को पूरी तरह खारिज करके उस तरह जी सकता हूं, जिस तरह जिंदगी मुझे जीने का रास्ता दे रही है, और वाकई जिंदगी मुझे बहुत...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xbg3S7
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post