
बॉलीवुड डेस्क. रूमी और विक्की की सम्मोहित करने वाली कैमिस्ट्री, जुनूनी प्यार, पागलपन और अनुराग कश्यप वाला स्टाइल। मनमर्जियां कुल मिलाकर इन सारे कंटेंट से मिलकर बनी ऐसी फिल्म है जो लव स्टाेरीज के पुराने सबजेक्ट पर भी एकदम ताजा डिश लगी है। कहीं-कहीं ये कहानी संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' की याद दिलाती है लेकिन, इसके ट्रीटमेंट, डायरेक्शन और डॉयलॉग से ये एकदम अलग रास्ते पर निकल जाती है। इसका क्रेडिट डायरेक्टर के साथ ही राइटर 'कनिका ढिल्लन' को दिया जाना चाहिए जिन्होंने डायलॉग और स्क्रीन प्ले लिखा है। हर मोड़ पर कहानी में नया ट्विस्ट : कश्यप की कहानी में एक्साइटमेंट बना रहता है, रूमी शादी की रात भाग जाती है। कुछ ऐसे जैसे एलीमेंट आपको बार-बार चौंकाते हैं। फिल्म के किरदार आपका मन मोह लेते हैं। कश्यप की फिल्मों में नायिकाएं हमेशा सशक्त, स्वतंत्र होती हैं रूमी भी वैसी ही है। वह प्यार के लिए गुप्त मीटिंग की शुरूआत करती है, वह चाहती है कि उसका प्रेमी उसे कमिटमेंट दें भले ही वह शादी नहीं करना चाहता। उसे खुद पर गर्व है। वह अपनी खुशी पाने के लिए...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NecaXC