Maharashtra cabinet: महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार 30 दिसम्बर को होने की संभावना, अजित पवार बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री – ajit pawar likely to become deputy chief minister of maharashtra cabinet on december 30

उद्धव ठाकरे के साथ अन्य नेताउद्धव ठाकरे के साथ अन्य नेता

मुंबई

महाराष्ट्र के नवगठित कैबिनेट का विस्तार और विभागों का आवंटन को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि कैबिनेट विस्तार 23 दिसंबर को किए जाने की संभावना है। लेकिन अब खबर है कि कैबिनेट का विस्तार 30 दिसंबर को हो सकता है। एनसीपी के एक नेता ने सोमवार रात कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होने की संभावना है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हो सकते है।

कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शाम को यहां सह्याद्री अतिथि गृह में लगभग एक घंटे तक चर्चा की। एनसीपी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। जब उनसे कैबिनेट विस्तार की सही तारीख के बारे में पूछा गया तो एनसीपी नेता ने कहा, ‘इसके 30 दिसंबर को होने की संभावना है और अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ चर्चा करने के बाद यह कवायद की जाएगी।

बैठक के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता और गृह मंत्री एकनाथ शिंदे ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार के बारे में आधिकारिक सूचना देंगे। इससे पहले दिन में एनसीपी नेता शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘हम भी इंतजार कर रहे हैं, जब हमारे सहयोगियों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या एनसीपी के मंत्रियों की सूची तैयार हैं तो पवार ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी चीज को अंतिम रूप देने में अधिक समय नहीं लेती है।

The post Maharashtra cabinet: महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार 30 दिसम्बर को होने की संभावना, अजित पवार बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री – ajit pawar likely to become deputy chief minister of maharashtra cabinet on december 30 appeared first on Khabar Bollywood.



source http://www.khabarsbollywood.com/maharashtra-cabinet-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be/
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post