
टेलीविजन डेस्क. कवि कुमार आजाद का निधन हुए पूरे डेढ़ महीने हो चुके हैं लेकिन अब तक शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में उनकी जगह कोई और एक्टर नहीं भर पाया है। वह इस शो में डॉक्टर हाथी की भूमिका में थे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कवि की जगह भरने के लिए मेकर्स ऑडिशन कर रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक डॉक्टर हाथी की भूमिका के लिए कोई सही चेहरा नहीं मिल सका है। सूत्रों का कहना है कि वह शो में केवल कवि की कमी को पूरा करने के लिए किसी एक्टर को कास्ट नहीं करना चाहते, वह कोई ऐसा एक्टर चाहते हैं जो डॉक्टर हाथी के रोल में फिट बैठे। इसी वजह से वह पूरा टाइम ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स को किसी किसी ऐसे चेहरे की तलाश है जिसे देखते ही दर्शकों के चेहरे पर हंसी आ जाए। कवि बेहद फनी थे। उन्हें देखते ही हंसी आ जाती थी क्योंकि उनके फेशियल एक्सप्रेशन कमाल के थे। वह हर वक्त अपने किरदार में डूबे रहते थे। ऐसे में उनके बराबर का कोई एक्टर सर्च करना ही बड़ी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शो में अब कवि की कमी महसूस की जा रही है लेकिन उनकी परफॉरमेंस की बेंचमार्क इतना...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2p9YzSt