
टीवी डेस्क. फिल्ममेकर विनोद तिवारी ने तेरी भाभी है पगले फिल्म डायरेक्ट की थी कपिल शर्मा पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए इंसपिरेशन उन्हें संजू देखने के बाद मिली। प्रारंभिक तौर पर वे इस फिल्म में लीड रोल के लिए कपिल शर्मा को ही लेना चाहते थे लेकिन कपिल इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक उनकी दूसरी च्वॉइस थे। आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने भी मना कर दिया है। बता दें कि विनोद ने कृष्णा के साथ ही 'तेरी भाभी है पगले' बनाई थी। कपिल ने नहीं दिखाया इंटरेस्ट: भास्कर से बात करते हुए विनोद तिवारी ने बताया कि, स्क्रिप्ट तैयार है यहां तक कि मैंने फिल्म का टाइटल कपिल शर्मा- द रियल हीरो भी फाइनल कर लिया है। जाहिर सी बात है मेरी पहली च्वॉइस कपिल शर्मा ही थे लेकिन वे इसके लिए इंटरेस्टेड नहीं है। मैं उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन मुझे पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के हीरो की तलाश जारी है। मैं जल्दी ही इसका अनाउंसमेंट करूंगा। कृष्णा ने भी ठुकराया ऑफर: विनोद आगे बताते हैं कि कृष्णा के साथ काम करके मुझे लगा कि वे...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ootdm7