
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस-12' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है जो कि क्लासरूम थीम पर बना है। इसमें टीचर बने सलमान क्लासरूम में बैठे स्टूटेंड्स की क्लास लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल वीडियो में सलमान बारी-बारी से सबका नाम लेते हैं- राजू इलेक्ट्रीशियन, रॉकी रैपर, जुड़वा बहनें, सास-बहू, स्मॉली-बिगी। विचित्र जोड़ी का ट्विस्ट : प्रोमो में एक और ट्विस्ट है। सलमान कह रहे हैं- "इस बार बदल जाएगी गेम की ABCD जब आएंगे विचित्र जोड़ीस, 'बिग बॉस' सीजन-12 मेरे साथ आ रहा।" आखिरी में सलमान टॉवल डांस करते हुए बाहर चले जाते हैं। जोड़ी स्पेशल का ऐसा है कॉन्सेप्ट : इस बार 6 सेलिब्रिटी जोड़ियों और 7 कॉमनर्स जोड़ियों को भी चुना जाएगा। 16 सितम्बर से ऑन एयर हो रहे शो में विजिटर जोड़ी का कॉन्सेप्ट भी दिखाई दे सकता है। जाेड़ियों का सिलेक्शन चल रहा है, जल्द ही सभी पार्टिसिपेंट्स के नाम सामने आ जाएंगे। दादी-पोते की जोड़ी पहली कॉमनर पार्टिसिपेंट : नोएडा के रहने वाले रोबिन गुर्जर और उनकी दादी को 'बिग बॉस' में बतौर कॉमनर पहली कंटेस्टेंट जोड़ी चुना गया है। रोबिन ने...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CQ3r91