सुई धागा की टीम ने बनाए ईको फ्रैंडली गणपति बप्पा, वरुण ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड डेस्क. पूरा देश गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन कर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी अलग-अलग अंदाज में गणपति बप्पा के साथ अपनी फोटो शेयर की हैं। सुई धागा की टीम ने भी गणेश जी को ईको-फ्रेंडली लुक दिया है। टीम ने धागों और ऊन का यूज कर गणेश मूर्ति बनाई। गणेशोत्सव के साथ ये फिल्म का स्पेशल अंदाज में प्रमोशन भी हो रहा है।    देखकर वरुण भी चौंक गए : वरुण ने अपने ट्विटर हैंडल पर 43 सैकंड्स का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आर्टिस्ट गणपति बप्पा बनाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में अनुष्का की वॉइस है जो वरुण को मेकिंग ऑफ बप्पा के बारे में बता रही हैं। फाइनली जब वरुण मूर्ति को देखते हैं तो वे चौंक जाते हैं।    Watch how @AnushkaSharma surprises me. The #suidhaaga team made a bio degradable #Ganapati. #GANPATIBAAPAMORIYAA pic.twitter.com/A9KJhrmFkp — Varun MAUJI Dhawan (@Varun_dvn) September 13, 2018  

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xaOb0w
إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم