
टीवी डेस्क. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे फेमस गेम शो के बारे में नितेश कहते हैं, ‘इस शो से लोगों को कई उम्मीदें होती हैं। हमने लोगों की एक्सपेक्टेशन पर खरा उतरने और शो की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत की है। यह बहुत बड़ा चैलेंज था। हम कुछ ऐसा लाना चाहते थे जो पॉपुलर हो सके। हर साल की जर्नी मुश्किल होती है लेकिन शुक्र है कि इस बार हम इसे दर्शकों की अपेक्षाओं के हिसाब से बना सके हैं। दर्शक इस शो से अपने इमोशंस रिलेट कर सकते हैं। हार ना मानने का जज्बा देता है ‘कब तक रोकोगे’ कैंपेन नितेश बताते हैं, ‘चूंकि यह शो फिलॉसफी पर यकीन करता है इसलिए हमने यह कैंपेन (कब तक रोकोगे) क्रिएट किया है। इसमें हमने यह समझाने की कोशिश की है कि भले ही परिस्थितियां साथ न दें, भाग्य साथ न दे, पूरी दुनिया आपके खिलाफ खड़ी हो लेकिन अगर आप खुद हार ना मानें तो कोई आपको रोक नहीं सकता। आखिरकार एक दिन आपको सक्सेस जरूर मिलेगी।’ आइडिया सुनकर इमोशनल हो गए थे अमिताभ जब मैंने अमिताभ बच्चन जी को इस आइडिया के साथ अप्रोच किया तो उन्हें यह बेहद पसंद आया। यहां तक कि वे इससे सुनने...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mx6nae