Horoscope 2020, Numerology, Rashifal In Hindi: Mulank 5 Rashifal 2020 You May Get Happiness In New Year – अंक ज्योतिष 2020 राशिफल, मूलांक 5: नये साल में किसी खास व्यक्ति से मिल सकता है धोखा, जानिए अपना Numerology Horoscope

Numerology Horoscope 2020, Number

Advertisement
5 Rashifal/Horoscope: मूलांक 5 परिवर्तन और साहस का अंक है। ये व्यक्ति जन्म से ही कलाकार होते हैं। इन्हें घूमने फिरने का काफी शौक होता है। आपके लिए ये साल आपके इसी शौक को पूरा करेगा। साल 2020 में आप कई यात्राओं पर जा सकते हैं। एडवेंचर, ग्रोथ और मनोरंजन से भरा रहने वाला है आपके लिए नया साल। कार्यक्षेत्र में हालांकि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका हल निकाल पाने में सक्षम होंगे।

इस साल आप किसी नये व्यवसाय की शुरूआत भी कर सकते हैं। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। निवेश के मामलों के लिए साल शुभ है। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी लगने के प्रबल योग हैं। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति लाभ देगी। कानूनी मामलों में आपकी जीत के संकेत मिल रहे हैं। जिससे खर्चों में कमी आयेगी।

लव लाइफ की बात करें तो थोड़ी अड़चन दिखाई दे रही है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। नया रिश्ता सोच समझकर ही बनाएं। धोखा मिलने के आसार हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण काफी समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

सेहत के लिहाज से ये साल अच्छा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने की सोचेंगे। जिस कारण आप अपने खान पान में उचित बदलाव कर सकते हैं। व्यायाम करने से आपको लाभ मिलेगा। लंबे समय से परेशान कर रहे रोगों से छुटकारा मिलने के भी आसार हैं। माता की सेहत के लेकर भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। अगर आप महिला हैं तो आपको रसोई में काम करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। चोट लग सकती है।

अंक 5 वालों के लिए अप्रैल से लेकर सितंबर तक का समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपने करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। लेकिन किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने से मानसिक तनाव भी बढ़ सकते हैं। इसलिए नये साल के लिए आपको यही सलाह है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App



The post Horoscope 2020, Numerology, Rashifal In Hindi: Mulank 5 Rashifal 2020 You May Get Happiness In New Year – अंक ज्योतिष 2020 राशिफल, मूलांक 5: नये साल में किसी खास व्यक्ति से मिल सकता है धोखा, जानिए अपना Numerology Horoscope appeared first on Khabar Bollywood.



source http://www.khabarsbollywood.com/horoscope-2020-numerology-rashifal-in-hindi-mulank-5-rashifal-2020-you-may-get-happiness-in-new-year-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b7-20/
إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم