CAA protests on December 20: In one of worst-hit UP towns 6 deaths but no bullets found – CAA विरोध में फिरोजाबाद में 6 मौतें, एक बॉडी में भी नहीं मिली बुलेट, पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोल दी पुलिसिया जुल्म की सच्चाई

नागरिकता संशोधन

Advertisement
कानून (CAA) के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए उग्र प्रदर्शनों में सबसे अधिक चूड़ियों और कांच का शहर फिरोजाबाद प्रभावित हुआ। कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में मारे गए 19 लोगों में से अकेले फिरोजाबाद में छह लोगों की जान चली गई। नागरिकता कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के चलते शहर में 75 अन्य लोग बुरी तरह घायल भी हुए, जिनमें 18 पुलिसकर्मी शामिल थे। ज्यादा मामले में हॉस्पिटल का वर्जन यह है कि जिन लोगों को गोली लगने के चलते हॉस्पिटल लाया गया तब उनके शरीर से कोई गोली नहीं मिली। इनमें से तीन घायलों को दिल्ली के एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया, जबकि एक को राजधान के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया।

इसी बीच फिरोजबाद पुलिस का कहना है कि उन्होंने उस दिन एक भी गोली चलाई। छह मौतों में से हर एक के मामले में पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने एक केस दर्ज किया था और एसआईटी जांच कर रही थी। फिरोजाबाद स्थित एसएन हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके पाण्डे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘दो शवों से हमें पता चला कि शरीर में बुलेट घुसी और उसे निकाला गया। मगर एक भी गोली शरीर के अंदर नहीं मिली। तीसरे शव में सिर में चोट का निशान था मगर कोई गोली का निशाान नहीं मिला।’ फिरोजबाद में मारे गए छह में से तीन लोगों को पोस्टमार्टम इसी हॉस्पिटल में हुआ था।

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App




The post CAA protests on December 20: In one of worst-hit UP towns 6 deaths but no bullets found – CAA विरोध में फिरोजाबाद में 6 मौतें, एक बॉडी में भी नहीं मिली बुलेट, पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोल दी पुलिसिया जुल्म की सच्चाई appeared first on Khabar Bollywood.



source http://www.khabarsbollywood.com/caa-protests-on-december-20-in-one-of-worst-hit-up-towns-6-deaths-but-no-bullets-found-caa-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0/
إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم